डेक्कन ओडिसी: ये है शाही अंदाज वाली देश की सबसे महंगी ट्रेन, जानिए इसकी खासियतें…

Life Style

डेक्कन ओडिसी क्यों है खास

डेक्कन ओडिसी जिसे भारत की ब्लू ट्रेन के रूप में भी जाना जाता है, विशेष रूप से ट्रेन यात्रा से प्यार करने वालों को जीवन का एक अलग ही अनुभव देती है। इसमें 21 लग्जरी कोच हैं, जिनमें से 11 लग्जरी का इस्तेमाल आवास के रूप में किया जाता है और बचे लाउंज स्पा, फूड्स, कार्यक्रम और अन्य चीजों के लिए किए जाते हैं। लग्जरी सुविधाओं के अलावा यात्रियों को इसमें इंटरनेट, एसी, बढ़िया भोजन और बाकी बहुत कुछ प्रदान किया जाता है।

डेक्कन ओडिसी की सुविधाएं

रीगल केबिन, मल्टी डिशेस रेस्तरां, आलीशान लाउंज, वेलकम स्पा, एक हाई-टेक कॉन्फ़्रेंस कार, ये सब और इन सबके अलावा काफी कुछ आपको डेक्कन ओडिसी ट्रेन में यात्रा के दौरान दिया जाता है।

डेक्कन ओडिसी में आवास

डेक्कन ओडिसी के शानदार आवास कोच भी बेहद कम्फर्टेबल हैं। क्यूरेटेड डिजाइनिंग, प्राइवेट फोन, अटैच्ड वॉशरूम, एयर-कंडीशनिंग, एक पर्सनल अटेंडेंट और काफी कुछ यहां यात्रियों की सुविधाओं में आते हैं। आप प्रेसिडेंशियल सूट (191 वर्ग फीट) और डीलक्स केबिन (95 वर्ग फीट) के बीच अपने रहने का ऑप्शन चुन सकते हैं। दोनों ही केबिन हर सुविधा से लैस हैं।

डेक्कन ओडिसी द्वारा करवाई जाने वाली यात्राएं

आप इस ट्रेन में यात्रा के लिए नीचे दी गई लिस्ट में से अपना ट्रिप ऑप्शन चुन सकते हैं।

महाराष्ट्र स्प्लेंडर – 7 रातें/8 दिन – (मुंबई – नासिक – एलोरा गुफा – अजंता की गुफाएं – कोल्हापुर – गोवा – सिंधुदुर्ग – मुंबई)

इंडियन ओडिसी – 7 रातें/8 दिन – (नई दिल्ली – सवाई माधोपुर – आगरा – जयपुर – उदयपुर – वडोदरा – एलोरा की गुफाएँ – मुंबई)

डेक्कन के ज्वेल्स – 7 रातें/8 दिन – (मुंबई – बीजापुर – ऐहोल – पट्टदकल – हम्पी – हैदराबाद – एलोरा की गुफाएं- अजंता की गुफाएँ – मुंबई)

महाराष्ट्र वाइल्ड ट्रेल – 7 रातें/8 दिन – (मुंबई – एलोरा की गुफाएं – औरंगाबाद – पेंच (रामटेक) – ताडोबा – अजंता – नासिक – मुंबई)

गुजरात के छिपे हुए खजाने – 7 रातें / 8 दिन – (मुंबई – वडोदरा – पलिताना – सासन गिर और सोमनाथ – कच्छ के छोटे रण – मोढेरा और पाटन – नासिक – मुंबई)

भारतीय प्रवास – 7 रातें/8 दिन – (मुंबई – वडोदरा – उदयपुर – जोधपुर – आगरा – सवाई माधोपुर – जयपुर – दिल्ली)

डेक्कन ओडिसी की यात्रा में कितना खर्च आता है?

इतनी सुविधाओं के बारे में जानने के बाद यकीनन आपके दिमाग में जरूर आ रहा होगा कि आखिर इस ट्रेन में यात्रा करने का कितना खर्च आता है? तो हमें नीचे टैरिफ पर 5% के अतिरिक्त सेवा कर के साथ केबिन जानकारी दी हुई हैं।

विदेशी नागरिकों के लिए

डीलक्स केबिन- सिंगल व्यक्ति के लिए 5,98,468 रुपए, डबल के लिए 8,58,459 रुपए और 2 बच्चों के साथ (एक अलग केबिन में) 6,44,085 रुपए है।

प्रेसिडेंशियल सुइट- सिंगल व्यक्ति के लिए 12,96,265, डबल के लिए 12,96,265 और 2 बच्चों के साथ (एक अलग केबिन में) 6,44,085 रुपए है।

भारतीय नागरिकों के लिए

डीलक्स केबिन- सिंगल व्यक्ति के लिए 5,12,400, डबल के लिए 7,35,000 रुपए और 2 बच्चों के साथ (एक अलग केबिन में) 5,51,460 रुपए है।

प्रेसिडेंशियल सुइट- सिंगल व्यक्ति के लिए 11,09,850, डबल के लिए 11,09,850 और 2 बच्चों के साथ (एक अलग केबिन में) 5,51,460 रुपए है।

टैरिफ के साथ चीजें

डबल/ट्विन बेड केबिन सुइट बाथरूम के साथ
कोल्ड ड्रिंक्स
सेवक सेवा
स्टिल कैमरा फीस

डेक्कन ओडिसी यात्रा कैसे बुक करें

कोई भी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से डेक्कन ओडिसी यात्रा बुक कर सकता है।

Compiled: up18 News