यूपी में भारतीय सिंधु सभा करेगी अपना विस्तार, कार्यकारणी बैठक में लिया फैसला

Press Release

भारतीय सिंधु सभा की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक झूलेलाल मंदिर इंदिरा नगर लखनऊ में हुई। अध्यक्षता भजनलाल क्षेत्रपाल ने की। प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सोनी ने सिंधु दर्शन कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को सिंधु नदी के उद्गम स्थल लेह—लद्दाख में दर्शन करने के लिए अपने साथ पांच साथियों को ले चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करने के लिए भी चर्चा हुई। भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य गागन दास रामानी ने भारतीय सिंधु सभा के साल 1979 से हुए गठन के बाद से कई प्रांतों में सिंधु सभा के किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रदेश मंत्री राजकुमार गुरनानी ने बताया कि आगरा में भी सिंधु सभा के विस्तार के प्रयास करेंगे।

सभा में प्रदेश संरक्षक घनश्याम दास देवनानी,प्रदेश मंत्री अशोक पारवानी, मथुरा नगर के अध्यक्ष सुनील कुमार पंजवानी, उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, मार्ग दर्शक मुकेश तोलानी, राजकुमार मोटवानी प्रदेश उपाध्यक्ष, हंसराज राजपाल कोषाध्यक्ष, जितेंद्र जैसवानी व अजय लालवानी व कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए।