आगरा: सदर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 20 किलो गांजा बरामद

Crime

आगरा: मादक पदार्थ गांजे की तस्करी तेजी के साथ बढ़ रही है। गांजा तस्कर कभी ट्रेन से गांजे की तस्करी करते हुए पकड़े जाते हैं तो कभी सिविल पुलिस के हत्थे चढ़ जाते है। बीती रात आगरा की थाना सदर पुलिस को भी गांजा तस्करी मामले में सफलता मिली है। थाना पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया जिनके पास से लगभग 20 किलो गांजा बरामद किया है।

थाना सदर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस द्वारा दबोचे गए अभियुक्तों में से एक फिरोज जो कि बरेली का है, वहीं दूसरा इरशाद जो कि बदायूं का रहने वाला है। पुलिस दोनों गांजा तस्करों से पूछताछ कर रही है जिससे पता चल सके कि गांजा तस्कर कहाँ गांजे की सप्लाई करनी थी और इसका सरगना कौन है। पुलिस दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

बढ़ रही है गांजे की तस्करी

जिस तरह से लगातार शहर में गांजा तस्कर पकड़े जा रहे है उससे साफ है कि शहर के साथ देश मे भी गांजे की खपत बढ़ रही है। गांजा तस्कर युवा वर्ग को अपने जाल में फंसाकर उन्हें मादक पदार्थ की आदि बना रहे है जिससे उनका गांजे का अवैध कारोबार चलता रहे।