सही ब्रश के बिना सही आई मेकअप भी संभव नहीं

Life Style

इन दिनों मास्क के साथ चेहरे का मेकअप करना फिज़ूल है, लेकिन आंखों को जरूर हाइलाइट किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है सही ब्रश। सही ब्रश के बिना सही आई मेकअप भी संभव नहीं है।

गोल फ्लफी ब्लेंडिंग ब्रश

फ्लफी डोम शेप्ड ब्रश सॉफ्ट फोकस फिनिश के लिए परफेक्ट है। पाउडर्ड प्रोडक्ट्स और पिग्मेंट्स को अच्छी तरह ब्लेंड करता है। क्रीस लाइन के लिए भी अच्छा है। इससे कंसीलर भी ब्लेंड किया जा सकता है।

मीडियम आईशैडो ब्रश

हाल ही में मेकअप शुरू किया है तो ये आपके लिए परफेक्ट ब्रश साबित हो सकता है। इसके साथ कोल पेंसिल्स स्मोक आउट की जा सकती है। कलर डिपॉजिट किया जा सकता है। इसके फैन शेप के साथ मेकअप लगाना बहुत आसान हो जाता है। ये प्रोडक्ट को बिल्कुल सही मात्रा में लेता है।

क्रीस ब्रश

टेपर्ड एज के साथ कलर डिपॉजिट करना आसान हो जाता है। क्रीस ब्लेंड करने के लिए आदर्श है और जितना चाहिए केवल उतना ही प्रोडक्ट लेता है। इसके साथ सॉफ्ट कट क्रीस भी बनाई जा सकती है। छोटे इनर कॉर्नर्स तक ये आसानी से पहुंचता है।

आईशैडो स्टैंप ब्रश

ब्राइट, कलरफुल लुक पसंद है तो यह ब्रश होना ही चाहिए। यह कलर और ग्लिटर दोनों पैक करता है। पिग्मेंट को उठाकर आईलिड पर पैक कर देता है। फेशियल स्प्रे के साथ इसे हल्का गीला कर पाउडर पिग्मेंट्स सेट करने के लिए भी तैयार किया जा सकता है।

पेंसिल ब्रश

सल्ट्री, स्मोकी लुक के लिए इस तरह के स्मजर ब्रश की जरूरत होती है। अपर और लोअर लैश लाइन पर किसी भी तरह की कोल पेंसिल या क्रीम प्रोडक्ट्स को स्मज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आंखों के इनर कॉर्नर पर हाइलाइटर लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।