लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज का गाना ‘लईकवा कईसे करिया भईल’ हुआ वायरल, 24 घंटे में मिले 1 मिलियन व्‍यूज

Entertainment

भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर शिल्‍पी राज का नया रिलीज गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। गाना है – ‘लईकवा कईसे करिया भईल’, जो नये म्‍यूजिक चैनल IFA Music World से रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक 1 मिलियन लोग देख चुके हैं। यानी 24 घंटे से भी कम समय में 1,369,502 व्‍यूज मिल चुके हैं। लोगों को शिल्‍पी राज का यह गाना खूब पसंद आ रहा है। शिल्‍पी राज ने यह गाना गोविंद शुक्‍ला के साथ मिलकर गाया है। दोनों की प्‍लेबैक सिंगिंग खूब भा रही है।

लिंक :

वहीं, इस गाने को लेकर शिल्‍पी राज ने कहा कि गाने के बारे में सोचा नहीं था कि इतनी जल्‍दी इतना हिट होगा, लेकिन इतना तो पता था कि हमारे दर्शक गाने को पसंद करेंगे। लेकिन दर्शकों ने हमारे गाने को जिस तरह से प्‍यार और स्‍नेह दिया है। उससे बेहद खुश हूं। उम्‍मीद है कि हमारा गाना और भी वायरल होगा। इस गाने को लेकर मैं खूब एक्‍साइटेड थी। नतीजा सामने हैं। लोग इसे खूब प्‍यार दे रहे हैं।

आपको बता दें कि ‘लईकवा कईसे करिया भईल’ गाने का लिरिक्‍स आजाद सिंह ने बनाया है। कंपोज भी उन्‍होंने ही किया है। प्रोड्यूसर मंजू नाथ मिश्रा हैं। गाने में मौसम और अविनाश बंधे नजर आ रहे हैं। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर विवेक सिंह हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्‍वकर्मा हैं। डीओपी प्रतीक पाठक हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

-up18 News