भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु की फ़िल्म ‘निकम्मा’ कंप्लीट

Entertainment

मुंबई: फ़िल्म निकम्मा की चर्चाएं इन दिनों बॉलीवुड में जोरों पर हैं। फिल्म इसलिये भी सुर्खियों में है क्योंकि इसमें एक्ट्रेस भाग्यश्री का बेटा अभिमन्यु दसानी हीरो है। हाल ही में फ़िल्म का अंतिम शॉट फिल्माया गया। वह दिन टीम के लिए यादगार था।

बता दें कि फ़िल्म मर्द को दर्द नहीं होता से अभिमन्यु दसानी ने डेब्यू किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफ‍िस पर शानदार र‍िस्पांस तो नहीं मिला, लेकिन क्रिट‍िक्स ने फिल्म और अभिमन्यु के काम की तारीफ की

फिल्म निकम्मा को सब्बीर खान ने डायरेक्ट किया है। सब्बीर खान ने इससे पहले कई नए स‍ितारों की जोड़ी को कास्ट किया है। अब सब्बीर, अभिमन्यु दसानी और शर्ले सेट‍िया की जोड़ी को फिल्म के जरिये दर्शकों के सामने ला रहे हैं

शर्ले सेट‍िया यूट्यूब सेंसेशन हैं। यूट्यूब पर मिली शोहरत के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला है। न‍िकम्मा को बॉलीवुड की मसाला फिल्म बताया जा रहा है है। इसमें एक्शन, रोमांस और इमोशन की फुल डोज मिलेगी। शिल्पा शेट्टी फ़िल्म के आकर्षण का केंद्र होंगी।

-अनिल बेदाग़-