पूरी हुई अमरीश सिंह और गुंजन पंत की भोजपुरी फ़िल्म ‘बलम केसरिया’ की शूटिंग, जल्द ही होगा पोस्ट प्रोडक्शन

Entertainment

सुपर स्टार अमरीश सिंह और स्टनिंग गुंजन पंत की भोजपुरी फ़िल्म ‘बलम केसरिया’ की शूटिंग पूरी हो गई है। यह फ़िल्म पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों वाली है। इसकी शूटिंग जोर शोर से बनारस के खूबसूरत लोकेशन में कई गयी है। फ़िल्म मजेदार बनी है और अब यह शीघ्र ही पोस्ट प्रोडक्शन फेज में जायेगा। फ़िल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होगा। इस फ़िल्म में अमरीश और गुंजन की जोड़ी खूब जम रही है। उनकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को भी खूब पसंद आने वाली है।

फ़िल्म ‘बलम केसरिया’ का निर्माण ओम देव सिने विजन के बैनर तले किया गया है। इसके निर्माता ओम देव सिने विजन और मनोज सिंह यादव हैं। फ़िल्म के लेखक निर्देशक बीरेंद्र पासवान है। जिन्होंने बताया कि यह फ़िल्म दर्शकों को मनोरंजन का नया आयाम देगी। हमारी फ़िल्म की पटकथा और कथानक ही यूएसपी है। हमने इस पर लॉक डाउन के दौरान खूब काम भी किया। तब जाकर हम एक मजबूत कहानी लेकर तैयार हुए और आज हमने एक और पड़ाव पर करते हुए फ़िल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फ़िल्म में सभी कलाकारों ने अपना सौ फीसदी दिया है। सबों को फ़िल्म से उम्मीदें हैं। बांकी अब पोस्ट प्रोडक्शन के बाद जनता तय करेगी कि हमारी फ़िल्म उनको कैसी लगी।

गौरतलब है कि फ़िल्म ‘बलम केसरिया’ में अमरीश सिंह और गुंजन पंत के साथ अवंतिका यादव, के के गोस्वामी, गिरीश शर्मा, अनामिका गौतम, उमाकांत राय, सनी शर्मा, आशीष पांडेय, ओपी काश्यप और जुबेर खान मुख्य भूमिका में हैं। डांस मास्टर सोनू गुप्ता है। म्यूजिक और लीरिक्स मुन्ना दुबे का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी संजय सिंह और एक्शन दिनेश यादव का है।

-up18 News