पुण्‍यतिथि: विश्व प्रसिद्ध भारतीय समकालीन नर्तक अस्‍ताद देबू

City/ state

विश्व प्रसिद्ध भारतीय समकालीन नर्तक और कोरियोग्राफर अस्‍ताद देबू की आज पुण्‍यतिथि है। 13 जुलाई 1947 को गुजरात के नवसारी में जन्‍मे अस्‍ताद देबू का निधन 10 दिसंबर 2020 के दिन मुंबई में हुआ था।

उन्होंने कथक के साथ-साथ कथकली के भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूपों का प्रशिक्षण लिया और फिर वे भारत में आधुनिक नृत्य के प्रणेता बने। कथक और कथकली में पारंगत अस्ताद देबू ने दोनों नृत्य विधाओं को मिलाकर अनूठी नृत्य शैली पेश करने लिए ख्याति बटोरी। अपनी प्रयोगधर्मी शैली में उन्होंने 70 से ज्यादा देशों में एकल, सामूहिक और युगल नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।

उन्होंने युवावस्था में गुरु प्रहलाद दास से कथक सीखा। बाद में उन्होंने गुरु ई. के. पाणिकर से कथकली का प्रशिक्षण लिया। अपनी प्रयोगधर्मी शैली में उन्होंने 70 से ज्यादा देशों में एकल, सामूहिक और युगल नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। अपने लंबे और शानदार करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रमुख कलाकारों जैसे कि पिना बॉश, एलिसन बेकर चेज और पिंक फ्लॉयड के साथ काम किया और दुनिया के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया।

अस्ताद देबू ने मणिरत्नम और विशाल भारद्वाज जैसे फिल्मकारों की फिल्मों एवं मशहूर चित्रकार एम. एफ. हुसैन की फिल्म ‘मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज’ के लिए कोरियोग्राफी की थी। उन्होंने साल 2002 में ‘अस्ताद देबू फाउंडेशन’ की स्थापना की, जो दिव्यांगों समेत कमजोर वर्गों को रचनात्मक प्रशिक्षण प्रदान करती है।

पुरस्कार-उपाधि

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1995)
पद्मश्री 2007

अन्य जानकारी

अस्ताद देबू ने साल 2002 में ‘अस्ताद देबू फाउंडेशन’ की स्थापना की, जो दिव्यांगों समेत कमजोर वर्गों को रचनात्मक प्रशिक्षण प्रदान करती है।

-एजेंसियां