नंबर 1 पर ट्रेंड हो रहे अपने गाने को खेसारीलाल यादव ने मशहूर निर्देशक पराग पाटिल के साथ देखा

Entertainment

भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का नया हिंदी गाना ‘तेरे मेरे दरमियान’ रिलीज हो गया है, जो यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, संघर्ष, लिट्टी चोखा समेत कई फिल्‍मों में खेसारीलाल यादव को डायरेक्‍ट करने वाले निर्देशक पराग पाटिल के साथ उन्‍होंने अपने घर पर इस वायरल गाने को देखा, जहां पराग पाटिल भी इस गाने को खूब इंजॉय करते नजर आए। और तो और कई बार उन्‍होंने खेसारीलाल यादव की तारीफ भी कर दी। आपको बता दें कि स्पीड रिकॉर्ड्स यूट्यूब चैनल से रिलीज इस गाने को 24 घंटे में 6 मिलियन व्‍यूज अब तक मिल चुके हैं।

पराग पाटिल ने कहा कि खेसारीलाल यादव एक बेहतरीन कलाकार हैं। जितने हिट वे भोजपुरी में हैं, उतने ही फिट हिंदी में भी हैं। यह एक वर्सटाइल कलाकार की खूबी है, जो खेसारीलाल यादव में देखने को मिलती है। हमने उनके साथ संघर्ष, लिट्टी चोखा समेत कई फिल्‍में की हैं और आगे भी उनके साथ कई फिल्‍म कर रहे हैं। अच्‍छा लगता है कि जब आप ऐसे कलाकारों के साथ काम करते हैं। हम खेसारीलाल यादव को गाना ‘तेरे मेरे दरमियान’ के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते हैं। हमें पूरा यकीन है कि यह गाना और वायरल होगा। इस गाने में खेसारीलाल यादव का अभिनय भी बेहतरीन है।

आपको बता दें कि भोजपुरी के सबसे बड़े निर्देशक पराग पाटिल की खेसारीलाल यादव के साथ पहली फिल्‍म ‘संघर्ष’ थी, जो सुपर डूपर हिट थी। अब उनकी फिल्‍म ‘लिट्टी चोखा’ भी रिलीज को तैयार है। यह फिल्‍म जल्‍द ही सिनेमाघरों में होगी। इसके बाद फिल्‍म ‘आशिकी’ भी आने वाली है।