जॉन अब्राहम की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म है ‘मुंबई सागा’

Entertainment

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म स्टार जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर गैंगस्टर ड्रामा फिल्म मुंबई सागा का पहला गाना रिलीज हो गया है। मगर इससे पहले ही इस फिल्म पहले गाने शोर मचेगा का निर्माताओं ने धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म के गाने में यो यो हनी सिंह धांसू रैप करते हुए दिखेंगे। तो वहीं, जॉन अब्राहम बीच-बीच में धड़ाधड़ गोलियां चलाते हुए दिखने वाले हैं। इस फिल्म के गाने में यो यो हनी सिंह के अलावा होमी दिल्लीवाला की भी आवाज सुनाई आने वाली है। फिल्म का ये टीजर, आने वाले गाने के लिए बज बनाने में कामयाब हुआ है।

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘मुंबई सागा’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कोरोना लॉकडाउन हटाने के बाद ये पहली बड़ी एक्शन फ़िल्म होगी जो बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। जॉन की इस एक्शन फिल्म से ट्रेड को भी अधिक उम्मीदें हैं, क्योंकि मसाला एंटरटेनर होने के चलते बोला जा रहा है कि फ़िल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब रहेगी।

मुंबई सागा का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। फ़िल्म में जॉन और इमरान के अलावा काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, रोहित रॉय, महेश मांजरेकर, गुलशन ग्रोवर, अमोल गुप्ते, अंजना सुखानी अहम किरदारों में होंगे।

-अनिल बेदाग़-