गुरु पूर्णिमा उत्सव पर सद्गुरु जग्‍गी वासुदेव के साथ होगा ऑनलाइन सत्संग व ध्यान

Religion/ Spirituality/ Culture

कोयंबतूर। देश के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक गुरु पूर्णिमा शुक्रवार को सद्गुरु जग्‍गी वासुदेव की मौजूदगी में ईशा योग केंद्र में मनाया जाएगा। कोरोना प्रतिबंधों के कारण, ऑनलाइन गुरु पूर्णिमा सत्संग का दुनिया भर में भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे सीधा प्रसारण किया जाएगा।

मार्च 2021 से, सद्गुरु हर पूर्णिमा पर सत्संग भेंट कर रहे हैं। यह सत्संग सद्गुरु की उपस्थिति में समय बिताने का एक अवसर है। पूर्णिमा की रात की आध्यात्मिक संभावनाओं का अनुभव करने के लिए, सद्गुरु दुनिया भर के साधकों का स्वागत करते हैं।

भारत में गुरु पूर्णिमा को हमेशा से पहले गुरु के जन्म और उनके पहले शिष्यों, सप्तऋषियों, या सात प्रसिद्ध संतों को योग के कालातीत विज्ञान की दीक्षा की शुरुआत के रूप में मनाया जाता रहा है।

सद्गुरु कहते हैं कि “आज के दिन, मानवता के इतिहास में पहली बार मनुष्य को याद दिलाया गया था कि उनका जीवन पहले से तय नहीं हैं। अगर वे प्रयास करने को तैयार हैं, तो अस्तित्व का हर द्वार खुला है”।

ग्रीष्म संक्रांति के बाद आने वाली पहली पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। पिछले साल, महामारी के कारण गुरु पूर्णिमा के इस भव्य उत्सव को, ईशा के इतिहास में पहली बार एक ऑनलाइन कार्यक्रम के रूप में मनाया गया था। इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में ईशा इंस्टीट्यूट ऑफ इनर-साइंसेज से लाइव स्ट्रीम किया गया था।

लाइव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ईशा योग कार्यक्रमों में पूर्व भागीदारी की आवश्यकता नहीं है। हिंदी के अलावा, आप अंग्रेजी, तमिल, कन्नड़, तेलुगू, मराठी, मलयालम, रूसी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, मेंडारिन और अरबी भाषा में भी इस कार्यक्रम की लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं। www.sadhguru.co/GP पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।