क्या आपको पता है कि नवरात्रि में जौ आखिर क्यों बोते हैं?

Religion/ Spirituality/ Culture

आप हमेशा नवरात्र में माता के कलश के स्थापना के साथ जौ का पौधा रोपती हैं। क्या आपको यह पता है की आखिर चैत्र नवरात्र में जौ क्यों बोया जाता है? इस सवाल का जवाब आज हम आपको देने वाले हैं। जौ का सम्बन्ध श्रष्टि रचना से है। आगरा की जानीमानी ज्योतिषाचार्य आशिका शर्मा ने जौ के रहस्य का उजागर किया।

सेलेब्रिटी ज्योतिष आशिका शर्मा ने बताया की शारदीय ऋतु प्रारंभ के साथ ही बड़े नवरात्रि भी शुरू होते हैं। माता की आराधना के लिए ये नौ दिन महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दौरान घर में जवारे या जौ बोए जाते हैं। हालांकि, कम ही लोग यह जानते हैं कि ऐसा क्‍यों‍ किया जाता है। अधिकांश लोग तो बिना जाने ही परंपरा का ही निर्वाह करते चले आ रहे हैं।

माना है कि जब सृष्टी की शुरूआत हुई थी तो पहली फसल जौ ही थी। इसलिए इसे पूर्ण फसल कहा जाता है। यह हवन में देवी-देवताओं को चढ़ाई जाती है यही कारण है। वसंत ऋतु की पहली फसल जौ ही होती है, जिसे हम देवी को अर्पित करते हैं।

इसके अलावा मान्‍यता तो यह भी है कि जौ उगाने से भी भविष्य से संबंधित भी कुछ बातों के संकेत मिलते हैं। यदि जौ तेजी से बढ़ते हैं तो घर में सुख-समृद्धि तेजी से बढ़ती है। यदि जौ मुरझाए हुए या इनकी वृद्धि कम हुई हो तो भविष्य में कुछ अशुभ घटना का संकेत मिलता है।

सेलेब्रिटी ज्योतिष आशिका शर्मा ने बताया की चैत्र प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष के प्रारंभ के साथ ही बड़े नवरात्रि भी शुरू होते हैं। माता की आराधना के लिए ये नौ दिन महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दौरान घर में जवारे या जौ बोए जाते हैं। हालांकि, कम ही लोग यह जानते हैं कि ऐसा क्‍यों‍ किया जाता है। अधिकांश लोग तो बिना जाने ही परंपरा का ही निर्वाह करते चले आ रहे हैं।

नवरात्रि के दिनों में जवारों की पूजा का बहुत महत्त्व होता है। शारदीय नवरात्र हो या गुप्त नवरात्र, जवारे के बिना मां दुर्गा की पूजा अधूरी मानी जाती है। घट-स्थापना के साथ ही जवारे हेतु गेहूं बोया जाता है। तत्पश्चात् नौ दिन तक इन अंकुरित गेहूं जिन्हें ‘जवारे’ कहा जाता है, उनकी पूर्ण श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की जाती है।

सामान्यत: जवारे के आकार के आधार पर ही साधना की पूर्णता व सफ़लता का आकलन किया जाता है। हरे-भरे व बड़े जवारे सुख-समृद्धि व साधना की सफ़लता का प्रतीक माने जाते हैं।

जौ को ही ज्वारे भी कहते हैं। नवरात्रि के दिनों में मंदिर, घर और पूजा के पंडालों में मिट्टी के बर्तन में ज्वारे बोये जाते हैं। नियमित रूप से इनमें जल अर्पित किया जाता है। जिससे ये धीरे-धीरे अंकुरित होकर बढ़ते हैं और हरी-भरी फसल की तरह लगते हैं। नवरात्रि के समापन पर इन्हें बहते हुए जल में प्रवाहित कर दिया जाता है।

क्यों बोया जाता है जौ

नवरात्रि में जौ बोने की इस परंपरा के पीछे तर्क यह है कि सृष्टि के आरंभ में जौ ही सबसे पहली फसल थी। जौ बोने की यह प्रथा हमें यह सीख देती है कि हम सदैव अपने अन्न और अनाज का सम्मान करें। इस फसल को हम देवी मां को अर्पित करते हैं। इस जौ (जवारे) को उगाया जाता है। पूजा घर में जमीन पर जौ को बोते समय मिट्टी में गोबर मिलाकर मां दुर्गा का ध्यान करते हुए जौ बोए जाते हैं।

जवारों से जुड़ीं 3 खास बातें

जौ बोने का एक अन्य पौराणिक मुख्य कारण व धार्मिक मान्यता है कि अन्न ब्रम्हा है। इसलिए अन्न का सम्मान करना चाहिए।

इसे हवन के समय देवी-देवताओं को भी अर्पित किया जाता है।

जौ अगर तेजी से बढ़ते हैं तो घर में सुख-समृद्धि आती है। यदि यह मुरझाएं और ठीक से ना बढ़ें तो अशुभ माना जाता है।

नवरात्रि के दौरान की जाने वाली कलश स्थापना के समय उसके नीचे रेत रखकर जल एक लोटा चढ़ाने का महत्व है।

-Celebrity astrologer ashima sharma