कन्नड़ फिल्मों के मशहूर एक्टर पुनीत राजकुमार का निधन

Entertainment

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर एक्टर पुनीत राजकुमार का आज न‍िधन हो गया, उन्‍हें हार्ट अटैक आने के बाद ICU में भर्ती कराया गया था। 46 वर्षीय पुनीत राजकुमार को शुक्रवार (29 अक्टूबर) को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरू के विक्रम हॉस्पिटल ले जाया गया था। उनके निधन के बाद राज्य छुट्टी की घोषणा भी की गई है ।

उर्फ अप्पू का निधन हो गया है. इस दुखभरी खबर की जानकारी क्रिकेटर वेंकटेस प्रसाद ने खुद ट्वीट करके दी। बताया जा रहा है कि उन्हें हर्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सुबह म‍िली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों की एक टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और तुरंत ही इलाज शुरू कर दिया गया है। पुनीत राजकुमार के आईसीयू में भर्ती होने की खबर सुनते ही फैन्स को झटका लगा है। वो एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर रिऐक्ट कर रहे हैं।

वहीं पुनीत राजकुमार का इलाज कर रहे डॉक्टर रंगनाथ नायक ने एएनआई से कहा, ‘पुनीत राजकुमार को शुक्रवार सुबह 11:30 बजे छाती में तेज दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर है। अभी कुछ कह नहीं सकते। सुबह जब उन्हें लाया गया था तो हालत बहुत खराब थी।’

बता दें कि पुनीत राजकुमार मशहूर एक्टर राजकुमार के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 1985 में उन्होंने फिल्म ‘Bettada Hoovu’ के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।

-एजेंसियां