आगरा: बाह में पंचकल्याणक: भगवान नेमिनाथ का मनाया जन्म कल्याणक महोत्सव

Religion/ Spirituality/ Culture

आगरा जनपद के कस्बा बाह के हरप्रसाद राजा राम आदर्श इंटर कॉलेज में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन भगवान नेमिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। महारानी शिवादेवी और महाराज के यहां बाल नेमिकुमार के जन्म पर जूनागढ़ नगरी में सभी इंद्रा इन्द्राणी झूम उठे।

सभी श्रद्धालु हर्ष विभोर होकर तीर्थंकर भगवान के जन्म पर नाचने गाने लगे! 22वें तीर्थंकर के जन्मकल्याणक के अवसर पर जूनागढ़ नगरी से भगवन को पांडुक शिला पर ले जाकर इंद्रा इन्द्राणी और कुबेर कुबेरानी ने अभिषेक किया।

जूनागढ़ नगरी से लेकर सपन गार्डन पांडुक शिला तक विशाल शोभायात्रा निकली गयी। जिसमे भगवान के बाल रूप को हाथी पर बैठा कर सौधर्म इंद्रा इन्द्राणी सभी इंद्राणिओं के साथ नाचते गाते रथों घोड़ों और विमानों से जूनागढ़ नगरी से सपन गार्डन पांडुक शिला तक ले गए। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकली गयी! जिसका जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।

अभिषेक के बाद वाल नेमि कुमार को फिर जूनागढ़ नगरी राजा समुद्र विजय और माता शिवादेवी के यहां ले जाया गया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुवात मंगल प्रभत गीत शांति जाप और जिनेन्द्र भगवन के प्रक्षाल से हुई। सभी सौधर्म इंद्र इंद्राणिओं ने भी भगवान का अभिषेक किया।

शास्त्र स्वाध्याय के बाद भगवान नेमिनाथ का जन्मोत्सव मनाया गया। पांडुक शिला पर सौधर्म कुबेर इत्यादि सभी इंद्रों द्वारा 1008 कलशों से पंच स्वर्ण कलशों और रजत कलशों से जन्माभिषेक और जन्म कल्याणक पूज हुआ!

-नीरज परिहार