आगरा: जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन, कल निकलेगी घटयात्रा

Religion/ Spirituality/ Culture

आगरा। रविवार को श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा आगरा में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य प्रणम्य सागर महाराज एवं चंद्रसागर महाराज ससंघ ने आज प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें प्रणम्य सागर महाराज ने बताया कि चिंतामणि भगवान पार्श्वनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है।

श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी भव्य घटयात्रा सुबह 8:30 से विभिन्न मार्गों से होकर एम.के. पुरम पश्चिमपुरी पर जाएगी। इस शोभायात्रा में भव्य चांदी का रथ और 10 बग्गिया शामिल होगी। भव्य पकंचकल्याणक महामहोत्सव का पोस्टर विमोचन किया गया। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि 15 नवंबर को 8:30 बजे से भव्य घटयात्रा शुभारंभ होगी।

इस अवसर पर पंचकल्याणक मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री राहुल जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन, मुख्य संयोजक मनोज जैन, हीरालाल बैनारा, संयोजक विजय जैन, अनिल आदर्श जैन एडवोकेट, अखिल जैन, अनुराग जैन, अमर जैन, हेमा जैन, राकेश जैन पेंट, रवि जैन, अमित जैन तहसील, दीपक जैन, विपिन जैन, शुभम जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि उपस्थित रहे।