अनीमिया से बचना है तो क्या खाएं…

Health

अनीमिया तब होता है जब खून में पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं यानी हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। अगर शरीर में कम या असामान्य हीमोग्लोबिन हो तो आपके शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलता जिसके कारण थकान महसूस होने लगती है।

महिलाओं, बच्चों और लम्बे समय से चल रही बीमारियों से पीड़ित लोगों के शरीर की इम्यूनिटी बेहद कम हो जाती है और उन्हें अनीमिया आसानी से जकड़ सकता है।

अनीमिया के लक्षण

थकान, कमजोरी, त्वचा का पीला होना, दिल की धड़कन का असामान्य होना, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, सीने में दर्द, हाथों और पैरों का ठंडा होना, सिरदर्द

इन कारणों से होता है अनीमिया

– अगर आप स्वस्थ आहार ना ले रहे हों, आपके आहार में आयरन, विटमिन बी12 और फोलेट की कमी हो तो अनीमिया होने का जोखिम हो सकता है।

– अगर आप गर्भवती हैं और फोलिक ऐसिड के साथ मल्टीविटमिन ना लेती हों तो आपको अनीमिया होने का जोखिम है।

– अगर लम्बे समय से कोई बीमारी जैसे कैंसर, गुर्दों की विफलता या कोई अन्य बीमारी हो तो आपको अनीमिया हो सकता है क्योंकि इन बीमारियों के कारण लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो सकती है।

– अगर आपके परिवार में अनीमिया होने का इतिहास हो तो आपको सिकल सेल अनीमिया हो सकता है।

– अगर आपके परिवार में किसी संक्रमण या रक्त से सम्बंधित बीमारियों का इतिहास हो।

अनीमिया से बचना है तो क्या खाएं

पालक: पालक में कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन बी9, विटामिन ई, विटामिन सी, आयरन, फाइबर, बीटा कैरोटीन होता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है।

सोयाबीन: सोयाबीन आयरन और प्रोटीन से युक्त होता है और लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करता है।

चुकंदर: लाल रंग का चुकंदर आयरन युक्त होता है। यह आपके लाल रक्त कोशिकाओं को ठीक करने के साथ ही और दोबारा सक्रिय बनाता है।

टमाटर: टमाटर में विटामिन सी और लाइकोपीन होता है जो आयरन का अवशोषण करने में मदद करता है।

अंडे: अंडे में प्रोटीन और ऐंटिऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर के विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।

अनार: अनार विटामिन सी और आयरन युक्त होता है। यह शरीर के रक्त प्रवाह और अनीमिया में लक्षणों जैसे थकान, चक्कर आने, और सुनने के परेशानी में भी सुधार लाता है।

साबुत अनाज: आप चाहें तो साबुत अनाज की रोटी खा सकते हैं जो आयरन युक्त होती है। यह आयरन की कमी को पूरा करने के लिए प्रभावी होता है।

सीफूड: सीफूड जैसे मछली आयरन से भरपूर होती है और अनीमिया से लड़ने में मददगार साबित होती है।

शहद: कॉपर और मैग्नीशियम से भरपूर शहद शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। शहद को नींबू पानी के साथ पीना अनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

-एजेंसियां