मुंबई। ‘होटल मिलन’ फेम एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हमला किया गया है। हैरानी वाली बात ये है कि उनके एक पुराने ही दोस्त ने उन पर यह हमला किया, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। हमलावर ने चाकू से 3 बार उन पर वार किया।
खबर है कि चाकू से हुए हमले के बाद उन्हें धीरूभाई हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार की रात का है। एक्ट्रेस की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बताया जा रहा है कि यह मामला एकतरफा प्यार का है।
खबर है कि इस मामले में मुंबई, वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। मालवी मल्होत्रा तेलगू और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मालवी मल्होत्रा कलर टीवी के शो ‘उड़ान’ में भी नजर आ चुकी हैं। मालवी मृणाल जैन के साथ एक म्यूजिक वीडियो ‘तू मिला’ में भी नजर आ चुकी हैं।
-एजेंसियां
- आगरा: तालध्वज रथ पर विराज भक्तों को दर्शन देने निकले श्री जगन्नाथ जी - July 1, 2022
- आगरा में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने कहा- देश शरीयत से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा - July 1, 2022
- आगरा: डीएम आवास के पीछे घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू - July 1, 2022