आगरा में 19 अक्टूबर को थाना एत्माद्दौला के नुनिहाई में शराब ठेके के सेल्स मैनेजर की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना के मुख्य आरोपी हसन अली को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था, साथ ही दो गोली लगने से घायल हुए आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए एसएन अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके बाद आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल थाना एत्माद्दौला पुलिस को हसन अली के पास से एक तमंचा और एक बैग बरामद हुआ था जिसमें ₹2 लाख रुपये थे। बता दें थाना एत्माद्दौला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर शेष अभियुक्तों की तलाशी के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियोग में वांछित चल रहे आरोपियों को पुलिस ने सर्विस रोड फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के पास से पुलिस को 15000 रुपए, पैन कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बता दें ये आरोपी मुख्य आरोपी हसन अली को वारदात को अंजाम देने के बाद खंदारी तक छोड़ने भी गए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम बाबू उर्फ प्रमोद जाट और इमरान मलिक है।
थाना एत्माद्दौला के नुनिहाई क्षेत्र में 19 अक्टूबर को दिनदहाड़े सेल्समेनेजर सोनू की गोली मारकर हत्या कर उससे 7 लाख रुपये की लूट की गई। इस घटना के बाद आगरा पुलिस महकमे में हड़कंप मचा था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
- Prashansa Pawar is on her Debut Self-help Book “How to Move On” - July 6, 2022
- Love is glue; it’s not an entity, not a phenomenon, not an explanation - July 6, 2022
- Jewelry has been adorned by people as far as time goes, and with different evolutions occurring jewelry evolved too with the time and the trends – Jina’s Jewels - July 6, 2022