मथुरा: भारी धुंध होने के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, आधा दर्जन वाहन टकराए, तीन की मौत

Crime

मथुरा। सादाबाद क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर उड़ समय कोहराम मच गया जब आधा दर्जन गाड़ियां आपस मे टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और लोगों की चीखें निकलने लगी। लोगों ने इस भीषण हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर हादसे के घायलों को इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया तो दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। भीषण हादसे की जानकारी पर हाथरस के डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए।

घटना मथुरा बॉर्डर के निकट सादाबाद यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव मिढ़ावली की है। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि सोमवार सुबह एक्सप्रेसवे पर धुंध अधिक होने के कारण तेज रफ्तार से आ रहे आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकराए हैं। ये वाहन नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। दुर्घटना की जानकारी पाकर सादाबाद कोतवाली पुलिस के अलावा यमुना एक्सप्रेस वे के कर्मी और पेट्रोलिंग एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

हादसा इतना भीषण था कि कई गाड़ियों के लिए परखच्चे उड़ गए थे। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहनों में घायल हुए लोग फंस गए जिन्हें पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। वाहनों की इस टक्कर में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया। इस हादसे में घायल व मृतकों के परिजनों को इस हादसे की सूचना दी है।

हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों के पहिए थम गए। यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस ने कमान संभाली और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को रास्ते से हटाने का कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद यातायात को सुचारू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *