बदायूँ: मिट्टी के दियो से जगमगा उठे महाराणा प्रताप व वीरांगना चौक

Press Release

प्रकाश पर्व दीपावली पर क्षत्रिय महासभा बदायूँ, महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट एवं रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थापना समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय बदायूँ के निकट महाराणा प्रताप चौक पर तथा जिलाधिकारी आवास के निकट वीरांगना चौक को मिट्टी के दियों से सजाया। रात्रि में दिये प्रज्वलित होने से दोनों चौक जगमगा उठे।

दीपावली के अवसर पर क्षत्रिय महासभा बदायूँ के जिला सचिव अखिलेश चौहान, नगर सचिव विनोद सोलंकी के नेतृत्व में प्रातःकाल महाराणा प्रताप चौक व वीरांगना चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। तदन्तर सांयकाल दीप प्रज्वलित किये गए।

इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा बदायूँ के संरक्षक व रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थापना समिति के अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, क्षत्रिय सैनिक सभा के जिला अध्यक्ष रतन वीर सिंह, क्षत्रिय महासभा बदायूँ के जिला सचिव अखिलेश चौहान, नगर अध्यक्ष डाल भगवान सिंह, नगर उपाध्यक्ष राजपाल सिंह राठौर, नगर सचिव विनोद सोलंकी, मनोज चंदेल, रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थापना समिति के सदस्य मनोज जौहरी, भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के जिला समन्वयक एम एच कादरी, रंजीत सिंह, अमित कुमार सिंह, सुरेश पाल सिंह, जितेंद्र सिंह चौहान, उमेश कुमार सिंह, रूपकिशोर सिंह, शेर बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।