बदायूँ: भारतीय संविधान की उद्देशिका से नागरिकों को परिचित करा रहे हैं सूचना कार्यकर्ता

Press Release

बदायूँ: भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में विधिक जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत अभियान से जुड़े सूचना कार्यकर्ता नागरिको को भारतीय संविधान की उद्देशिका से परिचित करा रहे हैं।

यह अभियान जनपद बदायूँ की समस्त तहसीलों में तहसील समन्वयको के नेतृत्व में चल रहा है।अभियान के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल द्वारा विधि जागरूकता अभियान की सतत निगरानी की जा रही है

उल्लेखनीय है कि विधि दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के प्रत्येक नागरिक को संविधान की उद्देशिका से परिचित कराने का सन्कल्प लिया गया है।