बदाँयू: व्यवस्था सुधार मिशन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु एक बैठक शिवपुरम स्थित मुख्यालय पर संपन्न हुई।
सर्वप्रथम राष्ट्र राग ” रघुपति राघव राजाराम …….” का कीर्तन किया गया तदन्तर ध्येय गीत ” जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो ” का सामुहिक गायन किया गया।
बैठक में विचार व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि हर जागरूक युवा को व्यवस्था सुधार मिशन का हिस्सा बनाया जाएगा । व्यवस्था सुधार के मिशन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के लिए जनपद के समस्त इण्टर कॉलेजो व महाविद्यालयों में इकाई का गठन किया जाएगा तथा व्यवस्था सुधार के लिए उपयोगी कानून, पोर्टल व एप से परिचित कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ द्वारा युवाओं को समय समय पर मार्गदर्शन दिलाने हेतु कार्यशालाओं का आयोजन संगठन द्वारा कराया जाएगा। युवाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयास करेगा। शीघ्र ही युवाओं की एक बड़ी बैठक आयोजित की जायेगी जिसमें प्रत्येक विद्यालय का प्राधिनिधित्व रहेगा।
इस अवसर पर गुलशन सिंह को जिला संयोजक व अनुराग शर्मा को सह जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
युवाओं को भारतीय हिंदी सेवी पंचायत के संयोजक पवन शंखधार तथा व्यवस्था सुधार मिशन के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में प्रमुख रूप से गुलशन सिंह, अनुराग शर्मा, हरिओम, अभिषेक कश्यप, धर्मेश पाल, अजय शाक्य, सत्यम शर्मा, अंकुल यादव, साहिल ठाकुर, अश्वन कुमार, रुपम कुमार, सौरभ सिंह आदि उपस्थित रहे।
- आगरा: तालध्वज रथ पर विराज भक्तों को दर्शन देने निकले श्री जगन्नाथ जी - July 1, 2022
- आगरा में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने कहा- देश शरीयत से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा - July 1, 2022
- आगरा: डीएम आवास के पीछे घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू - July 1, 2022