मुंबई। एक्ट्रेस लवीना लोध ने एक वीडियो जारी कर फिल्ममेकर महेश भट्ट पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “मुझे महेश भट्ट और उनके परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। प्लीज सपोर्ट करें।” लवीना के मुताबिक, उनकी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी। लेकिन जब उन्हें पता चला कि सुमित ड्रग्स और लड़कियां सप्लाई करते हैं तो उन्होंने उनसे तलाक मांग लिया। इसके बाद से महेश भट्ट हाथ धोकर उनके पीछे पड़े हुए हैं। वे उनके घर में घुसने और उन्हें वहां से निकलवाने की कोशिश कर रहे हैं।
‘महेश भट्ट को हर बात की जानकारी है’
वीडियो में लवीना कह रही हैं- नमस्ते, मेरा नाम लवीना लोध है। मैं यह वीडियो मेरी और मेरी फैमिली की सेफ्टी के लिए बना रही हूं। मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल के साथ हुई थी। मैंने उनके खिलाफ डिवार्स केस फाइल किया है। क्योंकि मुझे पता चला गया था कि वो ड्रग्स सप्लाई करते हैं एक्टर्स को, जैसे सपना पब्बी, अमायरा दस्तूर आदि।
उनके फोन में अलग-अलग किस्म की लड़कियों की तस्वीरें होती हैं, जो वो डायरेक्टर्स को दिखाते हैं। तो वो लड़की भी सप्लाई करते हैं। और इन सारी बातों की जानकारी महेश भट्ट को है।
‘महेश भट्ट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा डॉन’
लवीना ने आगे कहा है- महेश भट्ट सबसे बड़ा डॉन है इंडस्ट्री का। ये पूरा सिस्टम वही ऑपरेट करता है। अगर आप उनके हिसाब से नहीं चलते तो वह आपका जीना हराम कर देते हैं। महेश भट्ट ने कितने ही लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। कितने ही एक्टर, डायरेक्टर्स, कंपोजर्स को उन्होंने अपने काम से निकाल दिया है।
वो एक फोन करते हैं पीछे से और लोगों का काम चला जाता है। और लोगों को पता भी नहीं चलता है। उन्होंने बहुत जिंदगियां बर्बाद की हैं। जब से मैंने उनके खिलाफ केस फाइल किया है, वो हाथ धोकर मेरे पीछे पड़ गए हैं। अलग-अलग तरीके से वो मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी कोशिश की उन्होंने मुझे इस घर से निकालने की।
‘पुलिस स्टेशन में एनसी भी नहीं लिखी जाती’
बकौल लवीना- जब मैं पुलिस स्टेशन एनसी लिखवाने जाती हूं तो कोई मेरी एनसी भी नहीं लेता। बहुत मुश्किल के बाद मैं एनसी लिखा भी देती हूं तो कोई एक्शन नहीं होता। अगर कल कोई हादसा मेरे साथ या मेरी फैमिली के साथ होता है तो इसके लिए महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सभरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल जिम्मेदार होंगे।
कम से कम लोगों को पता तो चले कि बंद दरवाजों के पीछे इन्होंने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद की है और ये क्या-क्या कर सकते हैं। क्योंकि महेश भट्ट बहुत पावरफुल और प्रभावशाली है। थैंक यू।
महेश भट्ट ने आरोपों को अपमानजनक बताया
महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म्स के लीगल काउंसलर नायक, नायक एंड कंपनी की ओर से लवीना के आरोपों का खंडन किया गया है। उन्होंने अपने अधिकारिक स्टेटमेंट में कहा है- लवीना लोध द्वारा जारी किए वीडियो के संदर्भ में हम हमारे क्लाइंट महेश भट्ट की ओर से आरोपों का खंडन करते हैं। इस तरह के आरोप न केवल झूठे और अपमानजनक हैं बल्कि कानून में गंभीर परिणाम वाले हैं। हमारे क्लाइंट कानूनी सलाह लेकर उचित कार्यवाही करेंगे।
-एजेंसियां
- Mass Awareness, Education & Training have the potential to accelerate Economic Growth in rural India to Compete in Global Economic Race - July 6, 2022
- I never dreamed about success, and I worked for it – Satish Sanpal - July 6, 2022
- Madhavbaug chalks out organic and inorganic growth strategy - July 6, 2022