नई दिल्ली। रिपब्लिक TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी (47) ने सुप्रीम कोर्ट में ज़मानत अर्जी लगाई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को उन्हें ज़मानत देने से इंकार कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि लोअर कोर्ट में जाएं। अर्नब ने सोमवार को ही अलीबाग सेशन कोर्ट में भी अर्जी लगा दी थी।
अर्नब पर मां-बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
मुंबई के इंटीरियर डिजाइनर अन्वय और उनकी मां को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 4 नवंबर को अर्नब को गिरफ्तार किया गया था। वे 18 नवंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। शनिवार रात तक उन्हें अलीबाग के एक स्कूल में बनी अस्थाई जेल में रखा गया। रविवार सुबह तलोजा जेल में शिफ्ट कर दिए गए।
रिपब्लिक TV के AVP हिरासत में लिए गए
मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट (AVP) घनश्याम के घर मंगलवार सुबह छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया। यह कार्यवाही फेक TRP मामले में की गई है। इससे पहले भी पुलिस घनश्याम से 30 घंटे से ज्यादा की पूछताछ कर चुकी थी।
एजेंसियां
- मदरसों में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है ईशनिंदा पर सिर काटना: गवर्नर केरल - June 29, 2022
- उन्नाव: जिस निर्सिंग होम को CMO ने किया सील, वहीं उपचार के दौरान महिला मरी - June 29, 2022
- Mrs. Minu Kalita Pursues Her Dream of Becoming a Teacher after Graduating With a B.Ed. Degree at the Age Of 44 - June 29, 2022