नोएडा। उत्तर प्रदेश में बदमाशों का एनकाउंटर लगातार जारी है। बुधवार तड़के ग्रेटर नोएडा में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया। उसके पांव में गोली लगी है जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ थाना नॉलेज पार्क में हुई। नॉलेज पार्क में शारदा गोल चक्कर से आगे पुस्ता पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शक होने पर बाइक सवार दो लोगों को रोका गया।
पैर में लगी गोली
वे भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें पकड़ना चाहा। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। दोनों बाइक से गिर पड़े। एक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगा तो दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
गाजियाबाद का रहने वाला है बदमाश
पुलिस ने जब बदमाश से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सलमान बताया। पुलिस ने बताया कि सलमान गाजियाबाद के मसूरी का रहने वाला है। पुलिस ने जब जानकारी की तो पता चला कि सलमान पर गोकशी और चोरी जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं।
आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश में टीम लगाई है। घायल बदमाश के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल व अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
-एजेंसियां
- Mass Awareness, Education & Training have the potential to accelerate Economic Growth in rural India to Compete in Global Economic Race - July 6, 2022
- I never dreamed about success, and I worked for it – Satish Sanpal - July 6, 2022
- Madhavbaug chalks out organic and inorganic growth strategy - July 6, 2022