इटावा: आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं बन रही है सफल उद्यमी: जिलाधिकारी

Local News

समूह की महिलाओं ने प्रदर्शन एवं बिक्री हेतु विकास भवन में लगाए आकर्षक स्टाल

समूह की महिलाओं द्वारा दीपोत्सव के अवसर पर आजीविका दीपावली मेला का हुआ आयोजन

प्रतिभागी उत्पादक समूह को मिला प्रशस्ति -पत्र

इटावा: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जनपद इटावा में दीपोत्सव के पावन अवसर पर स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद के विक्रय को बढ़ाने हेतु गुरुवार को विकास भवन, इटावा में दीपोत्सव आजीविका मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन श्रुति सिंह जिलाधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया। मौके पर उन्होंने महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि अभी तक महिलाएं परंपरागत रूप से कार्यों में लगी हुई थी, अब गैर परंपरागत कार्यों में भी अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक सुनिश्चित कर रही है। विकास के पथ पर अग्रसर हैं। सफल उद्यमी बन रहे हैं। परिवार और समाज में प्रेरणा स्रोत बन रही है। उन्होंने जिले वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

डॉ. राजा गणपति आर. मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाएं प्रत्येक वर्ष दीपावली आजीविका मेले का आयोजन करती हैं। उन्होंने कहा कि छोटी शुरुआत से ही ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने महिलाओं के प्रयास की प्रशंसा करते हुए जनपद वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

बृजमोहन अंबेड उपायुक्त स्वरोजगार ने मेला में स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित क्षेत्रीय उत्पाद खरीदने एवं महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। सभी प्रतिभागी उत्पादक समूह को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। मोमबत्ती, अगरवत्ती, मिट्टी के दिये, झालर, एलइडी बल्ब, मसाले आदि का प्रदर्शनी लगाया गया। महिलाएं स्वरोजगारी बन रही है।

दीपेंद्र सिंह तोमर जिला मिशन प्रबंधक आजीविका ने बताया कि 24 समूह की सदस्यों द्वारा स्टॉल लगाया गया। उन्होंने कहा कि आप फूड वेस्टेज को कम करने में मदद कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं और गरीब बच्चों व परिवारों को मिठाईयां व कपड़े बांट सकते हैं। यह न सिर्फ आपकी दिवाली को खास बना देगा, बल्कि आसपास के माहौल को भी खुशनुमा बना देगा।

नन्दकिशोर साह जिला मिशन प्रबंधक एसएमसीबी ने कहा कि दिवाली खुशियों और उल्लास का त्योहार है। खरीदारी करने में पर्यावरण के अनुकूल और प्राकृतिक संरक्षण को ध्यान रखना चाहिए।

संतोष कुशवाहा जिला मिशन प्रबंधक ने कहा कि मेला समूह के सदस्यों द्वारा किए जा रहे आजीविका के कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु बहुत ही अच्छा जरिया है।

विप्लव भूषण, जिला मिशन प्रबंधक एमआईएस ने कहा कि दिवाली त्यौहार से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के अच्छी गुणवत्ता के वस्तु बिक्री हेतु तैयार किया गया। यह प्रशंसनीय प्रयास है।

एडीओ आईएसबी अवधेश यादव , ब्लॉक मिशन प्रबंधक सत्यजीत सिंह धर्मेंद्र कुमार रवि शंकर दीक्षित शशि कुमार केके चौधरी सहित सभी बीएमएम, एकता, सायना, नीलू, राधा, मनीषा, मिथलेश, मोना, किरन, जूली, खुशबू मौजूद रहीं। कंप्यूटर ऑपरेटर अनुराग जैन, आमिर अली शशांक का सराहनीय योगदान रहा।

रिपोर्ट : राजेश प्रजापति इटावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *