आगरा। थाना डौकी क्षेत्र में गुरुवार रात में अज्ञात महिला की हत्या कर शव खेत में मिलने पर क्षेत्र ।के सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन महिला की शनाख्त नहीं होने पर शव को शवविच्छेदन गृह आगरा भिजवाया गया है।
गुरुवार सुबह जब मानसिंह अपने खेत पर पहुंचा तभी उसकी नजर दीवार के किनारे पहुंची जहां एक अज्ञात महिला का शव खून से लथपथ पडा हुआ था। मान सिंह ने तुरंत डौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण पूर्वी अशोक वैकट, सीओ ब्रजमोहन गिरी, प्रभारी निरीक्षक डौकी अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
महिला के नाक और मुंह से खून निकल रहा था और गले पर गला दबाने के निशान थे।पुलिस ने महिला के शव की पहचान कराई गई लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को शवविच्छेदन गृह आगरा भिजवाया गया है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है।