आगरा: भाजपा ने संगठन में किये बदलाव, क्षेत्र संगठन मंत्री का पद किया समाप्त, भवानी सिंह और कर्मवीर का बढ़ा कद

Politics

आगरा। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में संगठनात्मक दृष्टि से कुछ बदलाव किए गए हैं। इन बदलाव में क्षेत्रीय संगठन मंत्री का पद समाप्त कर दिया गया है जबकि उत्तर प्रदेश के अंदर दो नए पद प्रदेश सह संगठन महामंत्री बनाए गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठन के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब उत्तर प्रदेश की कमान दो नए प्रदेश सह संगठन महामंत्री के हाथों में होगी। जिसमें आगरा ब्रज क्षेत्र के वर्तमान संगठन मंत्री भवानी सिंह (Bhavani Singh) और बरेली (Bareli) से कर्मवीर सिंह (Karmveer Singh) के कंधों पर यह दायित्व सौंपा गया है।

इस बदलाव के बाद अब भवानी सिंह और कर्मवीर का कद बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह (Arun Singh, Bjp) द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक अब नवनियुक्त प्रदेश सह संगठन महामंत्री के रूप में भवानी सिंह का केंद्र वाराणसी (Varanasi) रहेगा जबकि वह गोरक्ष और काशी प्रान्त को देखेंगे। वहीं दूसरे नवनियुक्त प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर का केंद्र मेरठ (Meerut) रहेगा और वह ब्रज व पश्चिमी प्रांत को देखेंगे। उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल (Sunil Bansal) की जिम्मेदारी अवध और कानपुर (Kanpur) प्रांत की रहेगी।

संगठन के पदाधिकारियों से हुई बातचीत के दौरान जानकारी में आया है कि अब उत्तर प्रदेश में क्षेत्र संगठन मंत्री संगठन मंत्री का दायित्व समाप्त कर उत्तर प्रदेश में दो नए पदों का सृजन कर प्रदेश सह संगठन महामंत्री बनाए गए हैं जो पूरे उत्तर प्रदेश को देखेंगे। संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश सह संगठन महामंत्री का केंद्र प्रांत के रूप में होता है मगर वह संगठन की दृष्टि से पूरे प्रदेश को देखता है।