आगरा में पुलिस और जानलेवा हमले के आरोपी के बीच मुठभेड, पुलिस ने अरेस्ट किया।
आगरा में सोमवार रात को आरबीएस कालेज चौराहे के पास जानलेवा हमले के आरोपी मयंक यादव निवासी राजा की मंडी की पुलिस ने घेराबंद की। पुलिस का मीडिया से कहना है कि मयंक ने पुलिस टीम पर रिवाल्वर से फायर किए, पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। आरोपित से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई है। यह बोदला निवासी रवि सिसौदिया की है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का मीडिया से कहना है कि रिवाल्वर के लाइसेंस धारक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ लोहामंडी, मलपुरा और हरीपर्वत में 12 मुकदमे दर्ज हैं।
यह था मामला
आगरा के एत्माउददौला निवासी फोकी यादव 12 मार्च को जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव से मुलाकत कर लौट रहा था। उसे मास्टर प्लान रोड पर बाइक सवारों ने गोली मार दी थी। फोकी यादव ने एत्माद्दौला के नगला किशनलाल निवासी मन्नू यादव, उसके पिता उदयवीर सिंह और राजामंडी निवासी मयंक यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया था। इस मामले में तीनों के खिलाफ हरीपर्वत थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ। उदयवीर और मन्नू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मयंक यादव को पुलिस पकड नहीं सकी थी।