आगरा: दीपावली महोत्सव की धूम, महिलाओं ने किया गरवा, एक दूसरे को दी बधाई

Local News

आगरा में दीपावली महोत्सव की धूम, महिलाओं ने गरवा किया, एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी।

भारत विकास परिषद की नवोदय शाखा ने सिग्नेचर फार्म हाउस में दीपावली महोत्सव मनाया, महिला सदस्यों ने गरवा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। शुरुआत शाखा संरक्षक प्रदीप अग्रवाल, अरविंद चौधरी, अध्यक्ष विजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल व महिला संयोजक सीए दीपिका मित्तल ने की। मुख्य अतिथि उप्र गो-सेवा आयोग चेयरमैन श्याम नंदन सिंह रहे।

कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के चेयरमेन श्री श्याम नंदन सिंह का श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में भाविप ब्रज प्रान्त पदाधिकारी डॉ तरुण शर्मा, विनय सिंह, मुकेश मित्तल, बसंत गुप्ता, रोहित पुरी के साथ संजीव अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, नितेश अग्रवाल , धर्म गोपाल मित्तल आदि की उपस्तिथि उल्लेखनीय रहीं। इस कार्यक्रम के संयोजक विजय अग्रवाल एवं मिथुन गोयल रहें। कार्यक्रम का सञ्चालन करते हुए सचिव कुलभूषण गुप्ता (रामभाई) ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाविप नवोदय दीपावली महोत्सव धूमधाम से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मना रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने आये सभी लोगो को दीपावली की शुभकामनाये  दी। इस अवसर पर नवोदय सदस्यों एवं बाल गोपालो के लिए कई मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। महिला सदस्यों ने शानदार गरवा नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रत्येक नवोदय सदस्य को एक आकर्षक उपहार भी दिया गया। कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने आये सभी आगुन्तको का स्वागत किया।

कार्यक्रम  में  संजय गुप्ता, नितिन अग्रवाल, गौरव बिंदल, राजकुमार अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, नीता  अग्रवाल, आशी अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, ज्योति मित्तल, शेखर अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग, रामकिशन अग्रवाल, संचिता बिंदल, पुनीत अग्रवाल, मयंक जैन, साक्षी जैन, नीरज मित्तल, अनीता अग्रवाल, दिव्या सिंघल, सपना गोयल, शशि अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी, कृष्णमुरारी अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, उल्लास दोनेरिया, शिल्पी अग्रवाल, अमृता दोनेरिया, उल्लास दोनेरिया, अमित अग्रवाल मौजूद रहे।