आगरा: कूडे के ढेर में लगी आग से पीएनजी पाइप लाइन में लगी आग, आपूर्ति ठप

Local News

आगरा में कूडे के ढेर में लगी आग से पीएनजी पाइप लाइन में आग लग गई, इससे पीएनजी की आपूर्ति ठप करनी पडी। घरों में चाय और नाश्ता नहीं बन सका। आवास विकास कालोनी के सेंट्रल पार्क क्षेत्र में करीब एक घंटे तक पीएनजी की आपूर्ति ठप रही।

आगरा में रविवार सुबह आवास विकास कालोनी सेंट्रल पार्क के पास कूडे के ढेर में आग लगने से पीएनजी की पाइप लाइन में आग लग गई, तेज आवाज के साथ पीएनजी लाइन में आग लगने से लोग बाहर निकल आए। आग की लपटें तेज होती गई। पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई। पीएनजी की आपूर्ति बंद कराने के बाद मरम्मत कार्य किया गया। इससे करीब एक घंटे पीएनजी की आपूर्ति ठप रही।

चाय और नाश्ता नहीं बन सका

आवास विकास कालोनी में सुबह आठ बजे पीएनजी की पाइप लाइन में आग लगने के बाद आपूर्ति ठप कर दी गई। इससे सुबह के समय घर पर चाय और नाश्ता नहीं बन सका। लोग परेशान रहे।